कलान: ग्राम पंचायत औरंगाबाद में फर्जी कागजात लगाकर सस्ते गल्ले की दुकान के चयन का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड मिर्जापुर के ग्राम पंचायत औरंगाबाद के ग्रामीणों ने मंगलवार को 11:00 बजे खंड विकास अधिकारी मिर्जापुर को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की चयन प्रक्रिया चल रही है। इसमें कुछ लोग फर्जी कागज लगाकर चयन का प्रयास कर रहे हैं। उनकी जांच कराई जाए।