कलान: मलेवा के मझरा सीतापुर में सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलान तहसील में दिया मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद विकास खण्ड मिर्जापुर की ग्राम पंचायत मलेवा के मझरा सीतापुर में सड़क बनाई जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसील मुख्यालय कलान में धरना प्रदर्शन करने के बाद नायब तहसीलदार को दिया।यह धरना प्रदर्शन सोमवार को 11:00 से लेकर 1:00 तक चला।