आरा: अनाइठ यादव टोली मोहल्ला में छेड़खानी करने का झूठा आरोप लगाकर हथियारबंद अपराधियों ने एक मुंशी की गोली मारकर की हत्या
Arrah, Bhojpur | Feb 23, 2024 नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ यादव टोली मोहल्ला में शुक्रवार की रात छेड़खानी करने का झूठा आरोप लगा हथियारबंद अपराधियों ने एक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को गोली बाएं साइड गर्दन में मारी गई है। इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।