भरतपुर जिले के बयाना में स्थित बंध बारैठा वन्यजीव क्षेत्र में एक बार फिर लेपर्ड की मूवमेंट देखी गई है। बयाना के कोट गांव निवासी श्यामवीर गुर्जर ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान परौआ और कोडपुरा गांव के बीच एक सरसों के खेत की पाल के पास लेपर्ड बैठा दिखाई दिया।