वाड्राफनगर गुरुवार रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र के तुगुवां गांव में वन भूमि पर हुए अवैध कब्जों को लेकर वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया हैवन मंडला अधिकारी आलोक वाजपेई के निर्देश पर जंगल की शासकीय भूमि पर कब्जा करने वाले 41 लोगों को नोटिस जारी किया गया हैनोटिस में तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा प्रशासन द्वारा कार्रवाई की चेतावनी दी है