टाटीझरिया। टाटीझरिया पुलिस ने नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा गया संप्रेषण गृह। टाटीझरिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ यौन शोषण करने के आरोप में धरमपुर निवासी निशांत कुमार पिता बिरेंद्र भुइयां को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां ने टाटीझरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।