माडा: आदर्श आचार संहिता का पालन कराने हेतु सिंगरौली प्रशासन हुई सक्रिय, शासकीय भवन और खंभों से हटाए गए फ्लेक्स बैनर
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने हेतु सिंगरौली प्रशासन सक्रिय हो गई है। इस दौरान शासकीय भवन एवं खम्भों से फ्लेक्स बैनर हटाए गए। बता दें, लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन पर आदर्श आचार संहिता पालन कराने हेतु प्रचार सामग्री हटाई जा रही है।