खरगौन: दगड़खेड़ी में जमीन को लेकर संग्राम! प्रशासन बोला- 1925 से सरकारी है भूमि, रिकॉर्ड में नहीं मिली गड़बड़ी
खरगोन जिले भूमि अभिलेख सुधार और भूमि अधिकारों की मांग को लेकर जारी आदिवासी किसानों के आंदोलन के बीच जिला प्रशासन ने शनिवार को प्रदर्शनकारियों के दावों को खारिज कर दिया। प्रशासन का कहना है कि जिस भूमि को किसान अपने नाम दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं, वह पिछले लगभग 100 वर्षों से शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है और राजस्व रिकॉर्ड में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं पाई