आरएएस में चयनित शुभम् सिसोदिया का शनिवार देर शाम को टिब्बी कस्बे में पहुंचने पर नागरिकों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया। तथा आतिशबाजी व पटाखे फोड़कर ख़ुशी का इजहार किया। शुभम् ने अपने घर पहुंच कर माता व बड़े बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया। शाम नौ बजे मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RAS 2023 में 244वीं रेंक हासिल की है।