सहारनपुर: घंटाघर बिजली घर पर संविदा विद्युत कर्मचारियों ने किया ऐलान, मांगें न मानीं तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन तेज
विद्युत संविदा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन की मंगलवार दोपहर 3:00 बजे घोषणा की है। संघ का आरोप है कि आउटसोर्सिंग निगम से कर्मचारियों को बाहर रखे जाने के कारण संविदा कर्मियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।