ग्वालियर गिर्द: शातिर जालसाज कथावाचक पुष्पेंद्र दीक्षित को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने 8 तारीख तक रिमांड पर लिया
डीजीपी सुधीर सक्सैना को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पीए बनकर तबादलों के लिए फोन करने वाला कथावाचक पुष्पेंद्र दीक्षित शातिर जालसाज है। वह कथा वाचने की आड़ में ठगी की दुकान लंबे समय से चला रहा था।वह खुद को कभी मंत्री का पीए तो कभी रिश्तेदार और करीबी बनकर अफसरों को फोन करता था। अफसरों से सीधे मिलने पहुंच जाता था।