खिजरसराय: सरबहदा में गेहूं की फसल में लगी आग 9 कठा में लगे गेहूं की फसल जलकर हुई राख
सरबहदा थाना क्षेत्र के सरबहदा डीह गांव के बधार में मंगलवार को अचानक गेहूं के फसल में आग लग गई।गेहूं की फसल से धुआं उठते देख किसान खेत की ओर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटे इतनी तेज थी की देखते देखते 9 कठा में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।आग लगने से साधु महतो के चार कठा में तो संदीप महतो के 5 कठा में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।