नागौर: सूफिया कॉलेज के पास मंगलवार शाम करीब 6-7 बजे बाइक और कार की टक्कर में पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी घायल
Nagaur, Nagaur | Nov 5, 2024 शहर में सूफिया कॉलेज के पास मंगलवार शाम करीब 6-7 बजे के बीच बाइक व कार की टक्कर में पुलिस लाइन में तैनात अहमदपुरा खींवसर निवासी कांस्टेबल भगवतराम (47) पुत्र रतनाराम जाट व उनकी भतीजी पूजा (15) पुत्री आशाराम जाट व राहगीर रामनिवास पुत्र तेजाराम मेघवाल निवासी सिणोद घायल हो गए। दरअसल कांस्टेबल की पुत्री संगीता का जन्मदिन था।