टीकमगढ़: बैदपुर गाव निवासी युवक की साँप के काटने से हुई मौत,पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
बैदपुर गाव निवासी किशन नाम के युवक के शव का जिला अस्पताल में हुआ।बताया गया कि युवक अपने घर में सो रहा था,तभी उसे एक साँप ने डस लिया,जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।परिजन युवक को बगाज माता मंदिर झाड़ फूक के बाद जिला अस्पताल लाए,जहां डॉक्टर ने उसे देख कर मृत घोषित कर दिया।जिला अस्पताल में युवक के शव का पीएम कराया गया है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।