शाहगंज: खेतासराय में पुलिस ने दो असलहा तस्करों को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा
खेतासराय पुलिस ने शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे दो असलहा तस्करों को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहले 24 वर्षीय शुभम राय निवासी भूलनडीह, थाना बरदह, आजमगढ़ को ग्राम बाराकला के पास खड़ंजा मार्ग से तमंचा व कारतूस सहित पकड़ा।