शाहगंज: बड़ागांव में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत, दो युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार की सुबह 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया