शाहगंज: शाहगंज-सुल्तानपुर मार्ग होगा फोरलेन, सर्वे कार्य हुआ शुरू
शाहगंज से सुल्तानपुर तक लखनऊ-बलिया राजमार्ग को फोरलेन बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। लगभग 77 किमी लंबे इस मार्ग के लिए भोपाल की एक कंपनी द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है। सर्वे के दौरान सड़क के दोनों ओर 250 मीटर क्षेत्र में आने वाले मकानों, दुकानों और खेतों को चिन्हित किया जा रहा है।