बिहार: सदर अस्पताल स्थित सभागार में AEFI निगरानी पर दिया गया प्रशिक्षण
Bihar, Nalanda | Mar 11, 2025 बिहारशरीफ के सदर अस्पताल स्थित सभागार में टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटना निगरानी और प्रतिक्रिया परिचालन दिशानिर्देश 2024 पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे किया गया। इस कार्यशाला में स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के बाद संभावित प्रतिकूल प्रभावों की पहचान, रिपोर्टिंग और समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।