पीथमपुर: कंपनी में लिफ्ट गिरने से मजदूर की मौत, प्रबंधन ने ₹11 लाख की राहत राशि दी
Pithampur, Dhar | Oct 10, 2025 पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-1 में गुरुवार शाम कंपनी में लिफ्ट गिरने से मजदूर विनोद लोधा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद आज शुक्रवार को मृतक के परिजन, समाज के लोग और मजदूर संगठन के सदस्य थाने पर इकट्ठा हुए हैं। मृतक के बच्चों के लिए मुआवजे की मांग की गई।