नववर्ष-2026 के मद्देनज़र जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बुधवार शाम 6 बजे थाना देवबंद क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च कचहरी चौकी से खानकाह चौकी तक किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ देवबंद, एसडीएम देवबंद ओर प्रभारी निरीक्षक देवबंद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे