समस्तीपुर: के पटोरी में मद्य निषेध विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
समस्तीपुर के पटोरी में मद्य निषेध विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर चकरमन गांव के समीप ताजपुर-बख्तियारपुर न्यू हाइवे पर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान आलू के 35 सड़े हुए बोरों के बीच छिपाकर रखी गई 631 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।