शाजापुर: नगर पालिका परिसर में योग एवं रंगोत्सव के साथ दिया मतदाता जागरूकता का भी संदेश, जमकर उड़ा रंग
मध्यप्रदेश योग आयोग ने रंगपंचमी उत्सव भी सभी योग साथियों द्वारा नगर पालिका परिसर में हर्षोंउल्लास के साथ योग पदाधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया।इसके साथ ही आज सभी उपस्थित योग परिवार के सदस्यों को मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई । इस दौरान ही होली के गीतों पर सब जमकर थिरके और योग नृत्य भी किया।