शाजापुर: शहर में रंगपंचमी की रही धूम हुलियारों की टोली ने
खूब उड़ाया रंग और गुलाल
शाजापुर के गली मंदिर चौक चौराहा हो पर रंगपंचमी की जबरदस्त धूम रही।सुबह से ही शहरवासी रंगों से सराबोर होकर टोलियों के रूप में घूमते रहे। जिन्हें जो भी जहां मिला उसे अपने संग शामिल कर लिया।आजाद चौक में हुरियारों की टोली होली के गीतों पर झूम रही थी।सुबह से शुरू हुआ एक-दूसरे को रंगने के सिलसिला बच्चे ,बुजुर्ग,महिलाएं युवा सभी होली की मस्ती में मस्त थे।