बाढ़: बाढ़ के नेत्रदान समिति भवन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
Barh, Patna | Mar 29, 2026 बाढ़ के गोला रोड स्थित नेत्रदान समिति भवन में रविवार को लगभग 11 बजे निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटना से आए कई चिकित्सा विशेषज्ञों के नेतृत्व में सैकड़ों नेत्र रोगियों की जांच की गई।शिविर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन तथा आंखों में लेंस प्रत्यारोपण भी किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन आई एम ए के अध्यक्ष डॉ सहजानंद सिंह ने किया।