हनुमानगढ़: टाउन में बारिश से कई जगह जलभराव, निचले इलाकों में पानी भरने से शहर के लोग परेशान
टाउन में गुरुवार रात्रि से जारी मध्यम मध्यम बारिश से अनेकों जगह जलभराव हो गया। बारिश से टाउन शहर के कई निचले इलाकों व बस्तियों में पानी भर गया, जिससे शहर के लोग व वाहन चालक परेशान होते नजर आए। दरअसल बीती रात्रि से जारी बारिश शुक्रवार शाम 6:00 बजे तक जारी रही। वही दूसरी ओर पानी निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण लोगों में रोष देखने को मिल रहा है।