बांसवाड़ा: मोहन कॉलोनी चौराहे पर न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, विवादित संपत्तियां डिक्रीदार को सौंपी
शहर के व्यस्ततम मोहन कॉलोनी चौराहे पर लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद में जिला एवं सत्र न्यायालय के आदेश के बाद मंगलवार दोपहर 3:30 बजे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। यह मामला डिक्रीदार बापुलाल जैन पुत्र हीरालाल जैन एवं तन्मय पाठक पुत्र स्व. रमेश चंद्र पाठक के बीच था।न्यायालय ने पूर्व में तन्मय पाठक को नोटिस जारी कर निर्देश दिए थे।