बरेली: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के बंडिया खुर्द में दबंगों ने व्यक्ति पर धारदार हथियार से किया हमला, जिससे हुई मौत
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम बंडिया खुर्द में दबंगों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।