छबड़ा: छीपाबड़ौद ब्लॉक में मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया
Chhabra, Baran | Feb 10, 2025 राज्य सरकार की योजना के तहत छीपाबड़ौद ब्लॉक में मेधावी विद्यार्थियो को टैबलेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 8 के 5, कक्षा 10 के 13 और कक्षा 12 के 16 विद्यार्थियो को कुल 34 टैबलेट्स दिए गए। टैबलेट वितरण कार्यक्रम में प्रधान पंचायत समिति छीपाबड़ौद नरेश कुमार मीणा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश भार्गव ने विद्यार्थियो को टैबलेट सौंपे।