समस्तीपुर: सदर अस्पताल परिसर से जिला सिविल सर्जन ने दर्जनों आयुष्मान भारत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिला सिविल सर्जन डॉक्टर एस के चौधरी बुधवार को सदर अस्पताल परिसर से दर्जनों आयुष्मान भारत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। बताया है कि इस रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न इलाके के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। ताकि जन वितरण प्रणाली के दुकान पर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बन सके।