सकरा: मझौलिया सरमस्तपुर में आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर राख, एक लाख से अधिक का नुकसान
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मझौलिया सरमस्तपुर में गुरुवार देर शाम सात बजे में अचानक आग लगने से दो परिवारों का घर जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। इसमें घर सहित करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। सकरा थाना से पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।