बिधूना: सहायल क्षेत्र के बर्रू गांव निवासी युवक की मौत का मामला, एसडीएम व सीओ सिटी के समझाने पर किया गया अंतिम संस्कार
कंचौसी मार्ग पर सोमवार रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। मामले में परिजन ने पत्नी और उसके जीजा पर हत्या का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया। इसमें सड़क हादसे में मौत की पुष्टि हुई। बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की घंटों चली काउंसलिंग के बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया गया।