गोरौल थाना क्षेत्र के राजखंड गांव में अश्लील गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। पीड़ित महिला ने गोरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। मंगलवार को 2:00 बजे दिन में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।