श्रीडूंगरगढ़: देराजसर-सेरूणा मार्ग पर स्थित ढाणी में आग लगने से लाखों का नुकसान, गृहस्थी जलकर राख
देराजसर-सेरूणा सड़क मार्ग पर स्थित देराजसर गांव की रोही में रविवार दोपहर करीब एक बजे एक किसान की ढाणी में अचानक आग लग गई। तेज गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच हुई इस घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार देवाराम सियाग की ढाणी के पास से गुजर रहे बिजली के तार आंधी के कारण आपस में टकरा गए, ज