सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय पर जिला सचिवालय खैरतल तक एकता दौड़ का आयोजन किया गया।दौड़ जिला सचिवालय खैरथल से लक्ष्मी नारायण मंदिर शनिदेव मंदिर अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला सचिवालय खैरतल पर समाप्त हुई।रन फॉर यूनिटी दौड़ में जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक पुलिस के कार्मिक शामिल हुए।