बांसवाड़ा: नई आबादी शनि मंदिर में आस्था का सैलाब, शनि जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने तेल अर्पित कर मांगी खुशहाली की मन्नतें
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नई आबादी स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर में शनिवार रात 10 बजे न्याय के देवता भगवान सूर्यपुत्र शनिदेव का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया, जो देर रात तक अनवरत जारी रहा।