गुना नगर: फतेहगढ़:विद्यालय निरीक्षण के दौरान लेडी एसडीएम का प्रिंसिपल पर फूटा गुस्सा बोलीं,ऐसा लगता है तुम्हारे पिताजी का हो स्कूल
गुना के बमौरी स्थित फतेहगढ़ के सांदीपनि विद्यालय में निरीक्षण के दौरान एसडीएम शिवानी पांडे और प्राचार्य भगवत प्रसाद के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एसडीएम प्राचार्य से “स्कूल की सबसे बड़ी समस्या तुम हो” और ट्रांसफर कराने की बात कहती सुनाई दे रही हैं। घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है,