बेंगाबाद: बेंगाबाद के खुरचुट्टा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, कई लोग हुए चोटिल
बेंगाबाद के खुरचुट्टा में जमीन विवाद को लेकर रविवार को 10 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ओर से कई लोग चोटिल हुए। बताया गया कि एक जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। काफी देर तक झगड़ा झमेला चला।उसके बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।