गुण्डरदेही: ग्राम कलंगपुर में दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, टकराने के बाद वाहन मकान में घुसा, चालक को आई गंभीर चोट
गुण्डरदेही से धमतरी मुख्य मार्ग के ग्राम कलंगपुर में दो हाईवा वाहनो में आमने सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो गया। बताया जा रहा है की एक हाईवा वाहन धमतरी की ओर से रेत भरकर आ रहा था, वही दूसरा गाड़ी धमतरी की ओर जा रहा था तभी अचानक कलँगपुर में दोनों वाहन आमने सामने टकरा गए और एक वाहन टकराने के बाद पास में स्थित एक मकान में जा घुस गया। इस हादसे से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है की दोनों गाड़ियो की रफ़्तार कितनी होगी। दोनों गाड़ी आपस में टकराने के बाद दोनों गाड़ियो के परखच्चे उड़ गए है।