सिवनी: NH-44 पर भीषण हादसा, 29 मजदूरों से भरा तूफान वाहन मकान में घुसा, 3 की मौत, कई घायल
Seoni, Seoni | Jun 26, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र में NH-44 स्थित पचधार गांव के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। 29 मजदूरों से भरा तूफान वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। हादसे में ड्राइवर दशरथ और मजदूर सरजू व नरेंद्र की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। सभी मजदूर मंडला और डिंडोरी से केरल मजदूरी के लिए जा रहे थे।