सतना में बदखर बायपास रोड स्थित स्वादिष्ट रसोई ढाबामें गुरुवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। खाना देने से मनाकरने पर चार नामजद युवकों सहित करीब 10 लोगों ने ढाबासंचालक आयुष सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।इस हमले में आयुष सिंह के सिर और दोनों हाथों में गंभीरचोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।