धनघटा: परशहर पूर्वी गांव में भीषण अग्निकांड, तीन भाइयों का आशियाना जलकर हुआ खाक
संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र अंतर्गत परशहर पूर्वी गांव में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने तीन सगे भाइयों का आशियाना उजाड़ दिया। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने रिहायशी छप्परों को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा सामान जलकर राख हो गया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी ओंकार प्रसाद, प्रताप राजभर तथा राम आसरे राजभर पुत्र भदई के