हुज़ूर: रीवा: घोघर में 3 मटन दुकानें सील, हाईकोर्ट के स्टे के बाद भी नगर निगम की कार्रवाई
घोघर मोहल्ले में मटन की तीन दुकानें संचालित हो रही थी जिस पर आज नगर निगम और पुलिस प्रशासन के द्वारा सील करने की संयुक्त कारवाई की गई है इन दुकानों में इंडियन मीट हाउस लकी मीट हाउस सहित तीन दुकानें शामिल है हालांकि नगर निगम के द्वारा बनाई गई दुकानों को सुविधा विहीन बताते हुए उक्त तीनों दुकानदारों के द्वारा हाई कोर्ट में अपील भी की गई थी |