देवसर: भाजपा ने जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर प्रदर्शनी और अन्य कार्यक्रम किए आयोजित
भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की 100वीं जयंती पर पार्टी ने जिला स्तर से लेकर मंडलों तथा बूथों तक में विविध कार्यक्रम आयोजित किये। प्रात: काल जिला कार्यालय में अटल जी के संपूर्ण जीवन पर आधारित भव्य प्रदर्शिनी का शुभारंभ जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने किया, पदाधिकारियों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।