बक्सर जिले में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मची हुई है। उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए कतारों में लगने को मजबूर हैं। जिससे आम जनों की परेशानी बढ़ गई है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि अफवाह के कारण लोगों द्वारा जमा करने के लिए गैस की रिफिलिंग के लिए अत्यधिक भाग दौड़ के कारण सर्वर जाम होने की समस्या बनी है।