गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव से महिला घर से नकदी व जेवरात लेकर हुई फरार, पीड़ित पति ने दर्ज कराया मुकदमा
गभाना थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला के घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बुधवार को थाना में दर्ज कराए मुकदमा में बताया कि उसकी शादी पिछले वर्ष 23 अप्रैल को हुई थी। आरोप है कि सोमवार रात उसकी पत्नी घर में रखे करीब 25 हजार रुपये और जेवरात लेकर चली गई।