रायबरेली: सिंहैस हॉस्पिटल के पास ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौके पर दर्दनाक मौत, शव की नहीं हुई शिनाख्त
Raebareli, Raebareli | May 14, 2026
14 मई बृहस्पतिवार की शाम 5:00 बजे के आसपास शहर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे एक बुजुर्ग व्यक्ति का घायल अवस्था मे शव प्राप्त हुआ। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, परंतु अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।