बदायूं: भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने जिला महिला अस्पताल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्याओं के जन्मोत्सव पर दी बधाई
Budaun, Budaun | Jan 18, 2024 जिला महिला अस्पताल, बदायूँ में गुरुवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सांसद संघमित्रा मौर्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांसद ने कन्या जन्मोत्सव पर बधाई दी और बच्चियों की माताओं को हिमालय बेबी किट व महिला कल्याण विभाग की योजनाओं का कैलेंडर देकर सम्मानित किया। सांसद ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी और फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया।