बदायूं: कौल्हाई गांव के पास पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मारी दोनों लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Jan 18, 2024 बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के कौल्हाई गांव के पास बाइक सवार वीरेश पुत्र भगवान सिंह निवासी ज्वालापुर गांव ने पैदल जा रही महिला सत्यवती को टक्कर मार दी। जिससे वीरेश और सत्यवती दोनों घायल हो गए। गुरुवार को दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सत्यवती की हालत को गंभीर देखते हुए। उसे हायर सेंटर रैफर किया गया है। वहीं वीरेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।