गड़हनी: गड़हनी स्टेडियम के पीछे लगी भयंकर आग, ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
गड़हनी नगर पंचायत के स्टेडियम के पीछे शुक्रवार रात करीब 9 बजे झाड़ी में भयंकर आग लग गया। आग पर ग्रामीणों ने जुट कर काबू पाया नहीं तो बहुत नुक्सान हो सकता था। यदि तेज हवा होती तो पुरानी बाजार के सैकड़ों दुकान व मकान उसके लपट में आ जाता और काफी बड़ी हादसा हो सकती थी। लेकिन ग्रामीणों के सूझ बुझ से आज पर काबू पा लिया गया।