सांगानेर: जयपुर-सीकर हाईवे पर 14 नंबर पुलिया के पास बीती रात खड़ी कार आग का गोला बनी, चंद मिनटों में जलकर हुई कबाड़
जयपुर-सीकर हाईवे पर रोड नंबर 14 पुलिया के पास बीती रात एक खड़ी कार में अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में गाड़ी जलकर पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे किनारे शराब की ठेके के पास खड़ी कार से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया।